फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: होटल में दूसरे समुदाय के युवक के साथ मिली महिला, हंगामा

Fri, 14 Mar 2025 01:06 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
आंवला। कस्बा स्थित एक होटल में बृहस्पतिवार को हिंदूवादी संगठनों से जुड़े लोगों ने दूसरे समुदाय के युवक के साथ एक महिला को पकड़ लिया। इसके बाद यहां जमकर हंगामा हुआ। होटल संचालक व मैनेजर फरार हो गए। कार्यकर्ताओं ने होटल में अनैतिक काम होने का आरोप लगाया। पुलिस महिला व युवक को थाने ले गई है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद व राष्ट्रीय बजरंग दल सहित अन्य संगठनों के कार्यकर्ता पशुधन मंत्री के आवास पर होली खेलने के लिए जुटे थे। यहां उन्हें होटल में दूसरे समुदाय के व्यक्ति के एक साथ महिला के ठहरे होने की सूचना मिली। इसके बाद बड़ी संख्या में कार्यकर्ता होटल पहुंच गए।
कार्यकर्ताओं को देखकर होटल का संचालक व मैनेजर मौके से फरार हो गया। कार्यकर्ताओं को दूसरी मंजिल पर एक महिला दूसरे समुदाय के व्यक्ति के साथ मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों आरोपियों को कोतवाली ले आई।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि कई दिनों से उन्हें होटल में अनैतिक गतिविधियां होने की सूचना मिल रही थी। उन्होंने बताया कि महिला सिरौली क्षेत्र के ही एक गांव की रहने वाली है। युवक मुजफ्फरनगर का रहने वाला है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें