फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: शिक्षिका से छेड़खानी, माता-पिता को पीटा, फायरिंग का आरोप

Fri, 14 Mar 2025 01:06 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। शिक्षिका से दबंग और उसके साथी ने छेड़खानी की। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने के साथ ही माता-पिता को भी पीटा। बाद में घर में घुसकर तमंचे से फायरिंग कर दी। छर्रे लगने से शिक्षिका के दोनों हाथ जख्मी हो गए। एसएसपी के आदेश पर मामले की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

शिक्षिका ने बताया कि एक मार्च को उसकी मां रात करीब 10 बजे पालतू कुत्ते को घर के बाहर टहला रहीं थीं। इसी दौरान आरोपी संजीव अपने साथियों के साथ बैठकर शराब पी रहा था। मां को देखकर आरोपी ने उसका नाम लेकर अभद्र टिप्पणी की। मां ने विरोध किया। आवाज सुनकर जब वह बाहर आई तो आरोपियों ने उसके साथ छेड़खानी की।


अपने साथियों के साथ घर में घुसे आरोपी ने माता-पिता को पीटा। जान से मारने की नीयत से उसके ऊपर फायर कर दिया। छर्रे लगने से उसके दोनों हाथ जख्मी हो गए। सूचना पर डायल 112 को आता देखकर आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन

थाना पुलिस ने नहीं की कार्रवाई
महिला ने बताया कि तहरीर देने के बाद भी थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की। एसएसपी से शिकायत करने पर उनके आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई। इसमें आरोपी संजीव के साथ ही उसके साथी नरेश, अंकित, अनिल, चंद्रपाल, पल्लवी, रानी, श्रद्धा, कमलेश और शशि को नामजद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें