फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गड्ढों में पहिया जाने से बाइक से गिरी महिला, मौत

विज्ञापन
रेलवे क्रासिंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अखा रेलवे क्रॉसिंग के पास हादसा, बेटी की शादी के कार्ड बांटकर लौट रही थी पति के साथ

बिशारतगंज। बेटी की शादी के कार्ड बांटकर देकर पति के साथ मायके से लौट रही महिला अखा रेलवे क्रॉसिंग के गड्ढों में पहिया जाने के कारण बाइक से गिर गई। सिर में गंभीर चोटें आने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिवार वाले शव घर ले आए। मामले की सूचना पुलिस को नहीं दी गई है।
विज्ञापन

थाना सिरौली के गांव कठौती निवासी झम्मन लाल की बेटी गोमती की शादी बीस जून को है। झम्मनलाल सोमवार को पत्नी नन्ही देवी (45) के साथ बेटी की शादी के कार्ड बांटने अपनी ससुराल गए थे। लौटते समय अखा रेलवे क्रासिंग के पास बाइक का पहिया गड्ढे में जाने से बाइक का संतुलन बिगड़ गया और नन्ही देवी बाइक से गिर गईं। उनके सिर में गंभीर चोट आई, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। अचानक हुए हादसे से झम्मन लाल बदहवास हो गए। जानकारी मिलने पर परिवार के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव गांव ले गए। वहीं ग्राम फुलासी निवासी नरेश रविवार सुबह अपनी बहन की शादी के कार्ड बांटने जा रहा थे। भमोरा सीएचसी के सामने किसी वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी थी। गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां सोमवार को उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें