फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: जेवर और नकदी समेटकर प्रेमी संग गई पत्नी, पति ने चार लोगों पर दर्ज कराई रिपोर्ट

Thu, 08 Jan 2026 05:45 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली के भोजीपुरा क्षेत्र निवासी युवक को उसकी पत्नी धोखा देकर प्रेमी के साथ चली गई। पीड़ित युवक ने पत्नी के प्रेमी और उसके तीन भाइयों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के भोजीपुरा निवासी युवक की पत्नी जेवर और नकदी समेटकर प्रेमी संग चली गई। आठ साल के बेटे को पति के पास छोड़ दिया। वह बिथरी चैनपुर क्षेत्र में अपने प्रेमी संग रहने लगी। महिला के पति ने बिथरी चैनपुर थाने में प्रेमी और उसके तीन भाइयों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


भोजीपुरा इलाके के एक गांव निवासी युवक ने बिथरी थाना प्रभारी सीपी शुक्ला को बताया कि वह पत्नी के साथ गाजियाबाद में रहकर मजदूरी कर रहा था। पास में ही ससुर का भी कमरा है। 25 दिसंबर को पत्नी अपने पिता के कमरे पर जाने की बात कहकर चली गई थी। तभी बिथरी क्षेत्र का निवासी अजीत उसकी पत्नी को फुसलाकर अपने साथ ले गया। पत्नी उसके घर में रखे सोने चांदी के जेवर, मोबाइल और आठ हजार रुपये नकद ले गई।

पत्नी को फुसलाकर ले जाने वाले अजीत का सहयोग उसके भाई राजा, राजबहादुर और सतीश ने किया। पत्नी आठ वर्षीय पुत्र को उसके पास छोड़कर चली गई है। बिथरी इलाके में वह प्रेमी अजीत के संग रह रही है। पति की शिकायत पर बिथरी थाने में महिला के प्रेमी अजीत और उसके भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें