पति ने आरोपों को निराधार बताया
पति विकास मौर्य ने सभी आरोपों को निराधार बताया है। उन्होंने कहा कि कामिनी एक सप्ताह से अधिक समय से बीमार थी और उसका लगातार इलाज चल रहा था। हालत बिगड़ने पर उसे पहले एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, फिर दूसरे अस्पताल रेफर किया गया, जहां उसकी मौत हो गई। विकास ने पति-पत्नी के बीच किसी विवाद से इन्कार किया है।
पुलिस जांच जारी
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर सभी पहलुओं पर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा।