फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Urs-e-Razvi 2026: परचम कुशाई से होगा उर्स-ए-रजवी का आगाज, बरेली में जुटेंगे लाखों जायरीन

Mon, 20 Jul 2026 03:08 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली में आला हजरत का 108वां तीन दिवसीय उर्स-ए-रजवी छह अगस्त से शुरू होगा। यह आयोजन इस्लामिया कॉलेज मैदान पर होगा। इसमें देश-विदेश से लाखों जायरीन के आने की उम्मीद है। पहले दिन शाम पांच बजे परचम कुशाई की रस्म होगी।
विज्ञापन
दरगाह आला हजरत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में आला हजरत फाजिले बरेलवी के 108वें तीन दिवसीय उर्स-ए-रजवी का आगाज छह अगस्त को परचम कुशाई की रस्म के साथ होगा। उर्स-ए-रजवी इस्लामिया कॉलेज मैदान पर मनाया जाएगा। उर्स में देश-विदेश से लाखों जायरीन के आने की संभावना जताई गई है।  

विज्ञापन


पहले दिन रजा गेट पर शाम पांच बजे दरगाह प्रमुख मौलाना सुब्हान रजा खान व सज्जादानशीन बदरूशरिया मुफ्ती अहसन रजा कादरी के साथ देश-विदेश से आए उलेमा की मौजूदगी में रजवी परचम फहराएंगे। रविवार को दरगाह मुख्यालय पर दरगाह प्रमुख व सज्जादानशीन ने उलमा की मौजूदगी आधिकारिक पोस्टर जारी किया।

अंतरराष्ट्रीय नातिया मुशायरा होगा 
उर्स के कार्यक्रम सुब्हानी मियां की सरपरस्ती व अहसन मियां की सदारत और सैयद आसिफ मियां की देखरेख में सम्पन्न होंगे। उर्स की व्यवस्था टीटीएस के रजाकार संभालेंगे। दरगाह के मीडिया प्रभारी नासिर कुरैशी ने बताया कि उर्स के पहले दिन उर्स स्थल इस्लामिया मैदान पर अंतरराष्ट्रीय नातिया मुशायरा होगा।
विज्ञापन


अंतिम दिन आठ अगस्त को दोपहर दो बजकर 38 मिनट पर आला हजरत के कुल शरीफ होगा। इस मौके पर मुफ्ती आकिल रजवी, मुफ्ती सलीम नूरी बरेलवी, मुफ्ती अय्यूब नूरी, मुफ्ती मोइनुद्दीन बरकाती, मुफ्ती सैयद कफील हाशमी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

वितरित किए पौधे
आला हजरत के उर्स से पहले दरगाह आला हजरत के संगठन जमात रजा-ए-मुस्तफा की ओर से कोतवाली गेट पर पौधा वितरण किया गया। लोगों ने उत्साह के साथ पौधे ग्रहण किए और उन्हें रोपकर उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया। जमात के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सलमान मियां ने बताया कि इस दौरान मोइन खान, डाॅ. मेहंदी हसन, शाईबउद्दीन रजवी, अकबर हुसैन, डॉ. आफताब खान, सैयद रफत अली, अब्दुल नबी, समरान खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें