फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: फोन पर बोली- सबने बहुत पीटा... जल्दी आकर घर ले जाओ, पिता पहुंचे तो ससुराल में मिली बेटी की लाश

Tue, 20 May 2025 05:12 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर के बंडा थाना क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसकी शादी पांच साल पूर्व हुई थी। मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
बबली का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के बंडा थाना क्षेत्र में नवलपुर चिंता गांव निवासी 25 वर्षीय बबली की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पिता ने बताया कि सोमवार शाम को उनके पास बेटी ने कॉल किया था। उसने बताया कि सब लोगों ने बहुत पीटा है। जल्दी आकर ले घर जाओ। लेकिन जब वह लोग वहां पहुंचे तो बेटी की लाश मिली। उनकी सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन


बरेली के भुता थाना क्षेत्र के डंडिया नवाजिश अली गांव निवासी महेश पाल ने पांच साल पूर्व बेटी बबली की शादी बंडा थाना क्षेत्र के नवलपुर चिंता गांव निवासी अरविंद के साथ की थी। महेशपाल ने बताया कि दामाद को दहेज में बाइक भी दी थी, लेकिन शादी के बाद से दामाद और उसके घरवाले आए दिन बेटी के साथ मारपीट करने लगे। दामाद दहेज में दो लाख रुपये और कार की मांग कर रहा था। 

यह भी पढ़ें- UP: सूटकेस में छिपाया पत्नी का शव, पोस्टमॉर्टम में खुला मौत का राज, पुलिस ने पूछताछ के बाद पति को छोड़ा
विज्ञापन

 

विज्ञापन

कुछ दिन पहले मायके में पति ने पीटा था 
सोमवार को दामाद और उसके घरवालों ने उनकी बेटी बबली की हत्या कर दी और उसे फंदे से लटका दिया। 14 मई को बबली के छोटे भाई की शादी थी। बबली पति के साथ शादी समारोह में आई थी। मायके में ही बबली को उसके पति ने पीटा था। जबरदस्ती घर लेकर चला गया था। सोमवार को आखिरी बार बेटी ने पिता को फोन कर कहा था कि पापा सभी ने उसको बहुत मारा है। जल्दी आकर उसको ले जाओ। 

पिता ने जल्द आने की बात कही, फिर थोड़ी देर बाद सूचना मिली कि बबली की मौत हो गई है। घटना के संबंध में बंडा थाना प्रभारी प्रदीप राय ने बताया कि मृतका के पिता महेशपाल की तहरीर के आधार पर उनके दामाद समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें