फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: संदिग्ध हालात में महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हाफिजगंज। रुद्रपुर में बुधवार की रात थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसके भाई ने उसके ससुरालियों पर दहेज के लिए हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। हालांकि समझौते के बाद पीड़ित पक्ष ने कार्रवाई से इन्कार कर दिया है।
विज्ञापन

बहेड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने बताया कि उसने अपनी बहन की शादी पिछले साल तीन फरवरी को थाना हाफिजगंज के एक गांव निवासी के साथ की थी। उसके बाद से ससुराली दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। आरोप है कि तीन माह पूर्व उसकी बहन को पति व अन्य ससुराली रुद्रपुर ले गए, जहां कमरे में बहन का शव लटकता मिला। वहां से उसके शव को गांव ले आया गया। सूचन पर पुलिस ने पहुंचकर जांच की। यहां परिजनों ने शव को पोस्टमॉर्टम करने से मना कर दिया है। थानाध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि हमारे यहां की यह घटना नहीं है। दोनों पक्षों ने आपस में समझौता कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें