फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: प्रेम विवाह के ढाई महीने बाद विवाहिता की मौत, पति और ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप

Sun, 03 May 2026 11:06 AM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में प्रेम विवाह करने वाली विवाहिता की मौत के बाद उसके मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जांच कर रही है। 
विज्ञापन
शालिनी का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के सुभाषनगर थाना क्षेत्र में प्रेम विवाह के ढाई माह बाद विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव घर में ही पड़ा मिला। मृतका के भाई ने पति और ससुराल वालों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। दोनों से पूछताछ कर रही है। 

विज्ञापन


बिहारीपुर वाल्मीकि मंदिर के पास रहने वाले शालू ने सुभाषनगर इंस्पेक्टर सतीश कुमार नैन को बताया कि उसकी बहन शालिनी का प्रेम विवाह 19 फरवरी को अक्षय से हुआ था। आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज में कार की मांग कर रहे थे। 

विज्ञापन

शालिनी ने बताया था जान का खतरा 
शालिनी ने बताया था कि ससुराल वाले उसे प्रताड़ित कर रहे हैं। दो मई को सुबह आठ बजे शालिनी ने शालू को कॉल की। बताया कि ससुराल वाले उसे मायके नहीं आने दे रहे हैं। रोते हुए उसने जान का खतरा बताया था। इसके बाद अक्षय ने शनिवार रात शालू को कॉल की। 

यह भी पढ़ें- Bareilly News: पत्नी की हत्या के आरोपी फौजी की प्रेमिका सुरभि यादव गिरफ्तार, अवैध संबंध में रची थी साजिश

अक्षय ने बताया कि कि शालिनी कुछ बोल नहीं रही है, उसकी तबीयत खराब है। शालू वहां पहुंचा तो शालिनी मृत अवस्था में पड़ी थी। इंस्पेक्टर नैन ने बताया कि शालू की तहरीर पर शालिनी के पति अक्षय, सास गीता, आकाश, अमन और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें