फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली: घर में साफ-सफाई कर रही महिला की करंट से मौत, दिवाली से पहले परिवार में पसरा मातम

Mon, 26 Oct 2026 05:44 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बहेड़ी (बरेली)
विज्ञापन
मृतका के परिवार की महिलाएं - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बरेली जिले में दिवाली की तैयारी के बीच बहेड़ी क्षेत्र के शकरस गांव में एक दर्दनाक हादसा हो गया। घर की साफ-सफाई कर रही 26 वर्षीय स्वाति की करंट लगने से मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया और त्योहार की खुशियां मातम में बदल गईं।

विज्ञापन




परिजन के अनुसार, सोमवार दोपहर स्वाति घर की सफाई कर रही थीं। इसी दौरान घर में लगे बिजली के तार में अचानक करंट आ गया। स्वाति उसकी चपेट में आ गईं और गंभीर रूप से झुलस गईं। परिजन आनन-फानन उन्हें बहेड़ी के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वाति के दो मासूम बच्चे हैं। बड़ा बेटा दक्ष (7 वर्ष) और छोटा बेटा लक्ष्य (4 वर्ष) है। दोनों बच्चों के सिर से ममता का साया उठ गया। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। सीओ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि महिला की करंट लगने से मौत हुई है। शव का पंचनामा भर गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें