अस्पताल से मिलीं एक्सपायरी दवा और अवैध सामग्री
सीएचसी प्रभारी डॉ. संचित शर्मा ने बताया कि अस्पताल में 10 बेड है, जहां से एक्सपायरी दवा मिलीं। पंजीकरण का प्रमाणपत्र चस्पा नहीं है। मौके से कोई स्टाफ नहीं मिला। अस्पताल में मिली सभी अवैध सामग्री को कब्जे में ले लिया गया है। उन्होंने बताया कि अगर तीन दिन के अंदर संचालक ने अभिलेख नहीं दिखाए तो कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि तहरीर आई है, जिस पर जांच की जा रही है। उधर, सीएचसी प्रभारी की जांच रिपोर्ट भी आनी है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।