फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: कमरे में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मौके पर बिलख रहा था एक साल का बेटा; पति समेत ससुरालवाले लापता

Fri, 22 Aug 2025 11:05 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

शाही क्षेत्र के गांव परचई में बृहस्पतिवार को एक विवाहिता का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। ग्रामीणों की सूचना पर मायके वाले मौके पर पहुंचे। विवाहिता के पति व ससुरालवाले घर में नहीं थे। एक साल का मासूम बेटा कमरे में बिलख रहा था। 
विज्ञापन
दिव्या का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के थाना शाही क्षेत्र के गांव परचई में एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मायका पक्ष ने दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाकर बृहस्पतिवार को पति सहित छह लोगों के खिलाफ शाही थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इस पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी। वहीं, घटना के बाद आरोपी पति व ससुरालवाले घर से भाग गए हैं।

विज्ञापन


देवरनियां थाना क्षेत्र के धनुआ निवासी अमन पांडेय ने बताया कि उन्होंने अपनी भतीजी दिव्या की शादी दो वर्ष पूर्व छह जुलाई  को शाही थाना क्षेत्र के गांव परचई में अमित के साथ की थी। आरोप लगाया कि शादी के बाद से ससुरालवाले उसे दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। इस बीच दिव्या ने एक बेटे को भी जन्म दिया, लेकिन उसके बाद भी ससुरालियों के व्यवहार में सुधार नहीं आया। बृहस्पतिवार को गांव के ग्रामीण ने मायके में सूचना दी कि उनकी बेटी की हत्या कर शव फंदे पर लटका दिया गया है।
 
घर में बिलखता मिला एक वर्ष का मासूम 
सूचना पर वह अपने परिवार के साथ गांव पहुंचे तो दिव्या का शव फंदे पर लटक रहा था। ससुरालवाले लापता थे। कमरे में उसका एक साल का बेटा उमंग बिलख रहा था। सूचना पर थानाध्यक्ष शाही अमित कुमार बालियान, वरिष्ठ उपनिरीक्षक सुधीर कुमार, सीओ मीरगंज अजय कुमार मौके पर पहुंचे और शव को नीचे उतारा। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- सगाई.. सुसाइड और शिव कुमार : बरेली में सिपाही ने फंदा लगाकर जान दी, पिछले सप्ताह ही हुई थी इंगेजमेंट

पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मृतका के पति अमित, ससुर दिनेश, जेठ रजत, सुमित देवर, सास रेखा और जेठानी रजनी के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया है। थानाध्यक्ष अमित कुमार बालियान ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन

दूसरी के चक्कर में पति पर पिटाई का आरोप
बहेड़ी क्षेत्र में दूसरी महिला के चक्कर में पति अपनी पत्नी को मारता पीटता है। पीड़ित महिला ने यह आरोप लगाते हुए बृहस्पतिवार को अपने पति के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। मिंतरपुर निवासी विवाहिता पूजा का आरोप है कि उसके पति मुकेश ने 18 अगस्त को सुबह चार बजे घर में घुसकर पंखे, दरवाजे फर्नीचर, नल व टायलेट आदि चीजें तोड़ दीं। उस समय वह जन्माष्टमी का पर्व मनाने मायके भोजीपुरा के गांव पीपलसाना में गई हुई थी। 

आरोप लगाया कि उसके पति का दूसरी महिला से संबंध हैं। इसलिए वह उसे परेशान कर रहा है। पीड़िता ने बताया कि उसकी दो साल की पुत्री है, लेकिन घर चलाने के लिए उसे खर्च नहीं मिलता। पति अपने परिजनों संग कहीं और रहता है। उनके कहने पर मारपीट करता है। इंस्पेक्टर संजय तोमर का कहना है कि मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें