बहेड़ी। नगर के बाइपास रोड स्थित यूनिसन हॉस्पिटल में इलाज के दौरान महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में बृहस्पतिवार की रात में मौत हो गई। परिजनों ने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सूचना पर मौके पर गई पुलिस ने लोगों को शांत कराया।
तहसील के गांव पिपरिया रंजीत निवासी राजपाल की पत्नी गीता (33) की बच्चेदानी में गांठ थी। वह यूनिसन हॉस्पिटल में ऑपरेशन कराने गईं। आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान महिला की अचानक हालत बिगड़ गई। परिजनों ने चिकित्सक पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। कहा, वह अस्पताल से भाग गया। मौत की सूचना मिलते ही परिजन और परिचितों ने अस्पताल परिसर में हंगामा किया। सूचना पर मौके पर गई पुलिस ने लोगों को शांत कराया। परिजनों ने आरोपी डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई है। साथ ही, अवैध अस्पतालों के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग की।
शव को पोस्मॉर्टम के लिए भेजा है। रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। - पवन कुमार सिंह, इंस्पेक्टर बहेड़ी।