बरेली। बरेली जंक्शन पर बृहस्पतिवार को महिला की मौत हो गई। वह पश्चिमी फुट ओवरब्रिज से होकर प्लेटफार्म नंबर चार की ओर जा रही थीं, तभी अचानक गिर पड़ीं। कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई। हार्ट अटैक से महिला की मौत होने की आशंका जताई है।
आंवला के गांव सिसैइया निवासी 62 वर्षीय अफसरी पत्नी लाला शाह फरीदपुर में अपनी बहन के घर आई थीं। वहां से घर जाने के लिए उन्हें बरेली जंक्शन से ट्रेन पकड़नी थी। बृहस्पतिवार सुबह करीब नौ बजे वह पश्चिमी फुट ओवरब्रिज से प्लेटफार्म की ओर जा रही थीं।
अचानक वह जमीन पर गिरकर बेहोश हो गईं। मौके पर मौजूद यात्रियों ने की सूचना पर जीआरपी और रेलवे की टीम पहुंची। मेडिकल टीम को भी बुलाया गया, लेकिन तब तक महिला की मौत हो चुकी थी। जानकारी मिलने पर परिवार के लोग स्टेशन पहुंच गए।
जीआरपी के पोस्ट प्रभारी एसके वर्मा ने बताया कि परिजनों ने लिखित प्रार्थनापत्र देकर पोस्टमाॅर्टम कराने से इन्कार दिया। इसके बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।