भमोरा। विवाद के बाद बेटी को लेकर उसके ससुराल जा रही महिला रास्ते में टेंपो से गिरकर घायल हो गई, जिसकी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। इधर, बेटी की ससुरालियों ने दोनों पर खुद को फंसाने का आरोप लगाकर तहरीर दी है।
बिनावर थाना क्षेत्र के गांव पुठी निवासी 55 वर्षीय द्रोपा पत्नी लज्जाराम बेटी की ससुराल में विवाद के चलते भमोरा थाना क्षेत्र के गांव ताहरपुर अपनी बेटी की ससुराल आ रही थी कि पुढ़ी मोड पर बेटी अंजलि व उसके ससुराल वाले टेंपो में मिल गए। दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। इसके बाद रास्ते में द्रोपा टेंपो से गिर गई। अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। अंजली के ससुरालियों ने खुद को फंसाने का आरोप लगाकर अंजलि व उसके मां के विरुद्ध तहरीर दी है। संवाद