फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: अस्पताल में प्रसव के बाद महिला की मौत, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
रिठौरा। थाना इज्जतनगर के गांव अहलादपुर में एक परिवार की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब एक निजी अस्पताल में प्रसव के बाद महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना से आक्रोशित परिजनों ने डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए अस्पताल के बाहर हंगामा किया।
विज्ञापन

गांव अहलादपुर निवासी मुकेश कुमार ने बताया कि उन्होंने पत्नी मधु (35) को बृहस्पतिवार को गांव स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। शुक्रवार सुबह मधु ने एक बेटे को जन्म दिया, जिससे परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। कुछ ही देर में मधु की हालत बिगड़ने लगी। आनन-फानन में अस्पताल प्रबंधन ने एंबुलेंस से उन्हें दूसरे निजी अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने मधु को मृत घोषित कर दिया।
हंगामे की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह और अहलादपुर चौकी प्रभारी विकास यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आक्रोशित परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया। थानाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है। फिलहाल परिजनों की ओर से कोई लिखित तहरीर नहीं मिली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें