फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बरेली में जारी सिमकार्ड से अयोध्या में ठगी, विक्रेता पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बरेली में जारी किए गए प्री-एक्टीवेटेड सिमकार्ड से अयोध्या में 41 हजार रुपये की साइबर ठगी के मामले में सीबीगंज थाना पुलिस ने क्षेत्र के अटा कायस्थान निवासी सिम विक्रेता अनीस खान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


भोजीपुरा थाना क्षेत्र के दोहना पीतमराय निवासी राशिद खान ने बताया कि उसको सब इंस्पेक्टर निखिल कुमार से जानकारी मिली कि उसके नाम से जारी मोबाइल सिमकार्ड के जरिये अयोध्या में 41 हजार रुपये की साइबर ठगी की गई है। इस संबंध में नेशनल क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई गई है। राशिद का कहना है कि उसने अनीस की दुकान से एक सिमकार्ड खरीदा था, लेकिन अनीस ने धोखा देकर उसके नाम से दो सिमकार्ड जारी कर दिए। दूसरे सिमकार्ड का इस्तेमाल साइबर ठगी में किया गया है। इंस्पेक्टर प्रदीप चतुर्वेदी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। संवाद
-
प्री-एक्टीवेटेड सिमकार्ड बेचने का आरोपी गिरफ्तार

बरेली। सुभाषनगर थाना पुलिस ने क्षेत्र के बिरिया नारायण निवासी मोबाइल सिम विक्रेता शाहिद हुसैन को गिरफ्तार किया है। उस पर साइबर ठगी में इस्तेमाल किए जाने वाले प्री-एक्टीवेटेड सिम की बिक्री का आरोप है। आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


सुभाषनगर थाने के सब इंस्पेक्टर होराम सिंह ने बताया कि 12 हजार और 27 हजार रुपये की साइबर ठगी के दो मामलों की शिकायत नेशनल क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर दर्ज कराई गई थी। ठगी के लिए इस्तेमाल किए गए मोबाइल नंबर को ट्रेस किया। विवेचना के दौरान प्री-एक्टीवेटेड सिम बेचने के मामले में शाहिद का नाम सामने आया। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो आरोपी ने प्री-एक्टीवेटेड सिम की बिक्री करने की बात स्वीकार की है। उसके अन्य साथियों की तलाश की जा रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपी ने और कितने लोगों को प्री-एक्टीवेटेड सिमकार्ड की बिक्री की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें