फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: करंट की चपेट में आकर महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बहेड़ी। दीपावली की तैयारी के बीच बहेड़ी क्षेत्र के सकरस गांव में हादसा हो गया। घर की साफ-सफाई कर रही 26 वर्षीय महिला स्वाति की करंट लगने से मौत हो गई। घटना से त्योहार की खुशियां मातम में बदल गईं।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, सोमवार दोपहर स्वाति दीपावली को लेकर घर की सफाई कर रही थीं। इसी दौरान घर में लगे बिजली के तार में करंट आ गया। स्वाति उसकी चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गईं। परिजन आनन-फानन में उन्हें बहेड़ी के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। स्वाति को दो बेटे हैं।
मां की मौत से दोनों बच्चों के सिर से ममता का साया उठ गया। घटना के बाद परिजनों ने पोस्टमॉर्टम कराने से इन्कार कर दिया। सीओ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि महिला की घर में करंट लगने से मौत हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें