फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आकर युवती की मौत, मां जख्मी

विज्ञापन
हादसे की जानकारी देता युवती का पिता। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

दोनों सुबह मुरादाबाद जाने को निकली थीं घर से, मढ़ीनाथ के पास हुआ हादसा

बरेली। सुभाषनगर में बुधवार सुबह ट्रेन की चपेट में आकर युवती की मौत हो गई, जबकि उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गईं। हालांकि, प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बेटी ने ट्रेन से कूदकर खुदकुशी की और उसे बचाने के चक्कर में उसकी मां भी जख्मी हो गई।
विज्ञापन

सुभाषनगर मढ़ीनाथ चौकी के पास रहने वाले रमेश सरकार ने बताया कि उनकी बेटी 24 वर्षीय रूपाली और उसकी मां रूमा सरकार बुधवार सुबह करीब चार बजे मुरादाबाद जाने के लिए घर से निकली थीं। कुछ ही देर बाद उन्हें मढ़ीनाथ के पास रेलवे ट्रैक पर दोनों के ट्रेन की चपेट में आने की सूचना मिली। वह मौके पर पहुंचे तो रूपाली की मौत हो चुकी थी और पुलिस ने रूमा को पुलिस ने जिला अस्पताल भिजवा दिया था। रमेश के मुताबिक उनकी बेटी रूपाली की शादी आठ माह पूर्व बदायूं के रहने वाले हिमादरी बख्शी के साथ हुई थी लेकिन ससुराल वालों की प्रताड़ना से परेशान होकर पिछले पांच महीनेे से वह उनके साथ ही मढ़ीनाथ में रहती थी। घटना किस तरह हुई, उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। वहीं, पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद कुछ लोगों का कहना था कि रूपाली ने ट्रेन से कूदकर खुदकुशी की है और उसे बचाने के प्रयास में मां भी ट्रेन से गिरकर चोटिल हो गईं। इंस्पेक्टर सुभाषनगर सुनील कुमार के मुताबिक हादसे की स्थिति अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। हालत में सुधार होने के बाद रूमा सरकार ही घटना के बारे में बता सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें