फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौमहला के पास बनी दुकानें सील

विज्ञापन
दुकानें सीज करती बीडीए की टीम। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

बीडीए की टीम ने नोटिस भी दिया, आईएमसी के जिलाध्यक्ष से हुई नोकझोंक
विज्ञापन

मस्जिद के पास बनी थीं चार दुकानें, टीम के लौटते ही उखाड़ दी गई सील

बरेली। नौमहला मस्जिद के पास बगैर नक्शा मंजूर कराए बनाई गई चार दुकानों को बुधवार को बीडीए ने सील कर दिया। इस कार्रवाई के दौरान बीडीए अफसरों की आईएमसी जिलाध्यक्ष से नोकझोंक हुई। नोटिस देकर बीडीए की टीम लौटते ही चारों दुकानों की सील तोड़ दी गई।
नौमहला मस्जिद के पास कुछ महीने पहले ही चार दुकानें बनाई गई हैं। बीडीए अफसरों के मुताबिक न तो इन दुकानों का नक्शा मंजूर कराया गया है न जमीन से संबंधित दस्तावेज दाखिल किए गए हैं। बुधवार को बीडीए की प्रवर्तन टीम यहां पहुंची तो एक ही दुकान खुली थी, बाकी तीनों में ताला पड़ा हुआ था। बीडीए की टीम ने चारों दुकानों को सील कर दिया। इसी दौरान यहां पहुंचे आईएमसी जिलाध्यक्ष नदीम खान से बीडीए टीम की नोकझोंक हुई। टीम नोटिस देकर जैसे ही लौटी, दुकानों पर लगी सील को उखाड़ दिया गया।
विज्ञापन

बीडीए उपाध्यक्ष जोगिंदर सिंह ने बताया कि फिलहाल नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। अवैध रूप से दुकान बनाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सील तोड़ने की अभी जानकारी नहीं है लेकिन अगर बिना अनुमति दुकानें खोली गईं तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

वक्फ बोर्ड की जमीन है। मस्जिद की दुकानें बनी हुई है। इसके अभिलेख मेरे पास हैं, मैने उसकी प्रतियां बीडीए को दे दी हैं। मस्जिद की आमदनी के लिहाज से उन्हें बनवाया गया है। करीब आठ महीने से ज्यादा समय दुकानों को बने हो गया है। अवैध होने का सवाल ही पैदा नहीं होता। -नदीम खान, जिलाध्यक्ष आईएमसी 

नौमहला की दुकानें बनाम नावल्टी चौराहे की दुकानें

नौमहला मस्जिद के पास अवैध दुकानें बनाए जाने का मुद्दा पिछले सप्ताह नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक में भी उठा था। भाजपा के पार्षदों की ओर से यह मुद्दा उठाने पर सपा के पार्षदों ने विरोध करते हुए तर्क दिया था कि अगर नौमहला पर बनी दुकानें अवैध हैं तो नावल्टी पर दुकानें भी अवैध हैं। मेयर उमेश गौतम ने इस पर दोनों जगह दुकानों के निर्माण के मामले में जांच का निर्देश दिया था। यह जांच पूरी होने से पहले ही बीडीए ने बुधवार को नौमहला के पास बनी दुकानों को सील कर दिया। मेयर उमेश गौतम ने बताया कि कार्यकारिणी की बैठक में दिए गए निर्देश के बाद जांच रिपोर्ट आनी अभी बाकी है। इसके बाद नगर निगम भी कार्रवाई करेगा। उन्होंने कहा कि अगर कोई नगर निगम का अधिकारी दोषी पाया गया तो उसके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें