फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: रोडवेज बस से कुचलकर महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्या इंटर कॉलेज की थी कर्मचारी, हादसे के बाद लगा जाम, चालक-परिचालक हिरासत में
विज्ञापन

फरीदपुर। कस्बे के श्याम सुंदर कन्या इंटर कॉलेज की कर्मचारी शालिनी अग्रवाल (55) की बृहस्पतिवार शाम को रोडवेज बस से कुचलकर मौत हो गई। इसके बाद कस्बे में जाम लग गया। सूचना पर आई पुलिस ने शव को सड़क से हटवाकर पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में बस चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
पुलिस के मुताबिक कस्बे की मोहल्ला साहूकारा निवासी शालिनी अग्रवाल अपने मायके में रह रही थी। उनके पति की मौत हो चुकी है। वह कस्बे के श्याम सुंदर कन्या इंटर कॉलेज में कर्मचारी थी। स्कूल की छुट्टी होने के बाद बृहस्पतिवार शाम करीब चार बजे वह अपने घर जा रही थी। तभी साहूकारा मोड़ पर बाजार में ही रोहिलखंड डिपो की बस ने उन्हें कुचल दिया। उनके ऊपर से बस का टायर गुजर गया था। इसके बाद कस्बे के बीच बाजार में आधे घंटे तक जाम लग गया। रोडवेज बस बरेली से फर्रुखाबाद जा रही थी। पुलिस बस को अपने कब्जे में ले लिया। वहीं, बस में बैठे यात्रियों को दूसरी बस से भिजवा दिया गया। संवाद
विज्ञापन



फरीदपुर इंस्पेक्टर राधेश्याम ने बताया कि रोडवेज बस से कुचलकर महिला की मौत हो गई। बस को कब्जे में ले लिया। चालक को भी हिरासत में लिया गया है। शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा है।
-
वाहन की टक्कर से ग्रामीण की मौत

फतेहगंज पूर्वी। थाना क्षेत्र के तरा खास गौंटिया निवासी 45 वर्षीय फूल सिंह की इज्जतनगर थाना क्षेत्र में बिलवा बाजार के पास बृहस्पतिवार शाम को सड़क हादसे में मौत हो गई।
विज्ञापन

भांजे अजय ने बताया कि उनके मामा फूल सिंह करीब छह वर्षों से राजेंद्रनगर में रह रहे थे। उनके बड़े बेटे की दो नवंबर को शादी थी, जिसके चलते वह पंद्रह दिन पहले करनपुर चौधरी गांव में परिवार सहित किराये पर कमरा लेकर रहने लगे थे। बृह्स्पतिवार शाम छह बजे के करीब वह बाइक से अपने मामा फूल सिंह के साथ बिलवा की सब्जी मंडी में सब्जी लेने गए थे, जिसके बाद उसके मामा वहां से गायब हो गए। वह उन्हें तलाश रहा था तो थोड़ी दूर जाने पर देखा कि भीड़ लगी हुई है। पास जाकर देखा तो उसके मामा लहूलुहान अवस्था में पड़े थे। लोगों ने बताया कि उन्हें अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी है। पुलिस ने जिला अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। संवाद


मृतक के दो बेटे व एक बेटी है बड़े बेटे की दो नवम्बर को शादी थी।फूलसिंह की मौत से परिजनों पर दुःख का पहाड़ टूट गया है।

फोटो-मृतक का परिजनों द्वारा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें