फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: दहेज के लिए विवाहिता को पिलाया तेजाब, बेहोशी की हालत में छोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
भमोरा। विवाह के पांच माह बाद ही विवाहिता को उसके पति और ससुरालियों ने दहेज के लिए तेजाब पिला दिया। फिर, उसे बेहोशी की हालत में मायके छोड़ वहां से सभी रफूचक्कर हो गए। पीड़िता के परिजनों ने थाने में आरोपियों के विरुद्ध तहरीर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक थाना क्षेत्र के गांव शेखूपुर उर्फ बिहारीपुर निवासी चांदनी ने बताया कि उसकी शादी सात मई को बदायूं के थाना कादरचौक के गांव जलालपुर निवासी दीपू के साथ हुई थी। उसके बाद से दहेज के लिए ससुराली उसका उत्पीड़न करने लगे। चार जुलाई को पति, सास, ससुर, नंद, नंदोई दहेज में बुलेट बाइक व दो लाख रुपये की मांग करते हुए उसे तेजाब पिला दिया। बेहोशी की हालत में मायके के बाहर छोड़ भाग गए। तब से पिता राजवीर उसका इलाज करवा रहे हैं। तब से ससुराल वालों से बातचीत चल रही है, लेकिन वे तैयार नहीं हुए। थानाध्यक्ष सनी चौधरी ने बताया कि ससुराल पक्ष को बुलाया गया है। दो दिन का समय मांगा है। उसके बाद कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें