फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: खेत में मिला महिला का लहूलुहान शव, छुट्टा पशु के हमले में मौत की आशंका

Mon, 23 Jan 2023 01:34 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

महिला और उसका पति अलग-अलग खेतों पर फसल की रखवाली करने गए थे। सोमवार तड़के एक खेत में महिला का शव खून से लथपथ मिला। उसके शरीर पर चोट के निशान थे। 
 
विज्ञापन
मृतक महिला का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के जलालाबाद थाना क्षेत्र में सोमवार की सुबह एक महिला का शव खेत में मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया गया है कि महिला फसल की रखवाली के लिए खेत पर गई थी। आशंका है कि छुट्टा पशु के हमले में उसकी मौत हुई है। उसके शरीर पर चोट के निशान हैं। 

विज्ञापन


ग्राम पंचायत कुंडरा के मजरा नौगवां निवासी रीना देवी (50) का लहूलुहान शव खेत पर पड़ा मिला। परिजनों के मुताबिक छुट्टा पशु के हमले में रीना की जान गई है। गांव पहुंचे नायब तहसीलदार अनुराग दुबे ने जांच की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया।

सुबह करीब चार बजे की है घटना 

रीना के पति शिवलाल दूसरे खेत में फसल की रखवाली कर रहे थे। सोमवार तड़के करीब साढ़े चार बजे आंख खुलने पर रीना पास के ही आलू के खेत में जानवर घुसने की आशंका पर देखने चलीं गईं थीं। एक डेढ़ घंटे तक वापस न आने पर शिवलाल उसे खेत पर देखने गए। 

पति के अनुसार रीना लहूलुहान हालत में खेत पर पड़ी मिली। उसकी मौत हो चुकी थी। उसके शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे। शव के आसपास आसपास खेत की फसल रौंदी हुई थी। जानवर के खुरों के निशान थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें