उसका पति गाजियाबाद में नौकरी करता है और उसे खर्चें के लिए रुपये नहीं देता है। सास-ससुर आए दिन उसे प्रताड़ित करते रहते हैं। इस पर वह घर से नाराज होकर चली आई। लोगों ने उसे समझाया।
बेटे को गोद में लेकर ट्रेन के सामने कूदी महिला
इस पर महिला अपने बेटे को गोद में लेकर रेलवे लाइन किनारे मीरगंज दिशा को चली गई और थोड़ी ही देर में बरेली की ओर से आ रही एक ट्रेन के सामने कूद गई, जिससे मां-बेटे की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।