16 लाख रुपये के बाद भी ससुरालवालों की नीयत नहीं भरी। वे 10 लाख रुपये और मांग कर रहे थे। उनके उत्पीड़न से तंग आकर कृति अपने मायके में रह रही थी। शुक्रवार रात उसने जहर खा लिया। मायके वाले आनन-फानन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी मौत से मायके वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
सूचना पर वहां फरीदपुर थाना पुलिस पहुंच गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मृतका के भाई अतुल अग्निहोत्री ने आरोपी पति ऋषि अवस्थी, ससुर शंभू दयाल अवस्थी, सास अरुण लता, जेठ दीपक अवस्थी, देवर प्रवीण अवस्थी, पीयूष अवस्थी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस जांच कर रही है।