फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: जिला अस्पताल में टंकी पर चढ़ी महिला, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जिला अस्पताल में बुधवार सुबह बच्चे के साथ पहुंची महिला ने करीब घंटे भर तक हंगामा किया। टंकी पर चढ़कर पुलिस पर अभद्र टिप्प्णी की। सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने महिला को समझाकर नीचे उतारा और फिर नाम, पता दर्ज करने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

बुधवार सुबह करीब दस बजे इज्जतनगर निवासी महिला छह माह के बच्चे के साथ जिला अस्पताल पहुंची। बच्चे को ओपीडी के पास छोड़कर वह कहीं चली गई। बच्चे के आसपास कोई मौजूद न होने पर स्टाफ ने पूछताछ शुरू की। बच्चे को लेकर वह लोग परिसर स्थित पुलिस चौकी पहुंचे। तभी ओपीडी के पीछे की ओर टंकी पर एक महिला के चीखने की आवाज सुनाई दी।
इलाज के लिए पहुंचे तीमारदार, मरीज सभी की भीड़ लग गई। महिला पुलिस हिरासत से पति को छोड़ने की बात कह रही थी। पुलिस ने समझाया तो वह चिल्लाने लगी। तभी स्टाफ बच्चे के साथ टंकी के पास पहुंचा तो उसे देखकर वह गाली-गलौज करने लगी। पुलिसकर्मियों ने उसकी हर बात पर हां में हां मिलाकर नीचे उतरवाया। फिर उसका नाम, पता और फोन नंबर दर्ज किया। दोपहर करीब दो बजे परिजन चौकी पहुंचे तो उसे उनके सुपुर्द किया।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर अमित पांडेय ने बताया कि महिला को टंकी से नीचे उतारने के बाद परिजनों को बुलाया गया। घरवालों ने बताया कि महिला मानसिक अस्वस्थ है। इलाज स्थानीय निजी अस्पताल में चल रहा है। महिला को उनके सुपुर्द कर दिया गया है। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें