गंभीर घायल अच्छे मियां को जिला अस्पताल रेफर किया गया। घरवाले अच्छे मियां को जिला अस्पताल से बरेली के निजी अस्पताल में ले गए हैं। रियासत और अच्छे मियां स्कूल के बच्चों के लिए कपड़ों की सिलाई का काम करते थे। यह लोग कानपुर से कपड़ा लेने गए थे। माना जा रहा है कि चालक को नींद आ गई होगी और जिस कारण वैन खड़े ट्रक में घुस गई।