रात में इलाज के दौरान विवाहिता ने दम तोड़ दिया। शनिवार को विवाहिता के पिता ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिता की तहरीर पर पति अबनेश, ससुर कल्याण सिंह, सास, देवर सुरेंद्र सिंह के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
हाफिजगंज थाना इंचार्ज पवन कुमार ने बताया कि घटना में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस नामजद आरोपियों की तलाश कर रही है।