हाथ पर लिखा ओम, लॉकेट पर उर्दू में लिखा
थाना प्रभारी के मुताबिक महिला के दाहिने हाथ पर ओम और हिंदी में रामधनी लिखा है और दिल का निशान भी गुदा है। अंग्रेजी में पूनम लिखा है। बाएं हाथ पर पी और टैटू बना है। बाएं हाथ पर ही रोहित व अंग्रेजी में सुनील और पूनम हिंदी में लिखा है। राजेंद्र भी लिखा है। गले में लॉकेट है जिस पर उर्दू में कुछ लिखा है। शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं है।
हत्या की आशंका
इज्जतनगर थाना प्रभारी सुरेश चंद्र गौतम ने बताया कि प्रथम दृष्टया महिला के शरीर पर चोट के कोई गंभीर निशान नहीं मिले हैं, लेकिन परिस्थितियों को देखते हुए हत्या की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। मौत के सही कारणों का पता रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा। आसपास के थानों में महिला के हुलिए और टैटू के विवरण के आधार पर संपर्क किया जा रहा है ताकि उसकी शिनाख्त हो सके।