शाही क्षेत्र के गांव आनंदपुर में होली के दिन एक परिवार के चचेरे तहेरे भाइयों में झगड़ा हो गया। मारपीट होते देख परिवार की ही एक महिला बीचबचाव करने आई तो रिश्ते के भतीजों ने उन्हें भी पीट दिया। हालत बिगड़ने के बाद महिला की मौत हो गई। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हार्ट अटैक से मौत की पुष्टि हुई है। पुलिस का कहना है कि सदमा लगने से हार्ट अटैक आया होगा।
हमलावरों ने पुष्पा देवी से भी मारपीट कर दी जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर बरेली राजेंद्र नगर में रहने वाले भाई दीवान सिंह गांव आनंदपुर आए। थाने पहुंचकर उन्होंने तीनों लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसमें सदमे से मौत होने की पुष्टि हुई। थानाध्यक्ष शाही अरविंद सिंह चौहान ने बताया महिला के शरीर पर चोट के निशान नहीं थे। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है।