मीरगंज। पति की मृत्यु के बाद पत्नी और बेटी के नाम जमीन दर्ज होने पर देवर व जेठ द्वारा कब्जा न दिए जाने का मामला तहसीलदार न्यायालय में विचाराधीन है। बुधवार दोपहर करीब 12: 00 बजे मीरपुर निवासी महिला तहसीलदार कोर्ट में तारीख लेने पहुंची थी, लेकिन आरोप है कि देवर ने उसे तारीख नहीं लेने दी। विरोध करने पर देवर ने महिला के साथ मारपीट की और उसे धमकाया।
विज्ञापन
मारपीट की घटना से तहसील परिसर में अफरा-तफरी मच गई। पीड़िता के अनुसार देवर लगातार दबाव बना रहा था और जान से मारने की धमकी भी दे रहा था। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल डायल 112 पर सूचना दी। डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी देवर को हिरासत में लेकर थाने भेज दिया। थानाध्यक्ष संजय तोमर ने बताया कि धक्का-मुक्की हुई थी। मारपीट नहीं हुई थी। हालांकि आरोपी का शांतिभंग में चालान कर दिया गया है। संवाद