फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: खुद को आईएएस बताकर की शादी, राज खुला तो पति को धमकाया, आरोपी महिला गिरफ्तार

Mon, 13 Jul 2026 10:40 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदपुर (बरेली)

सार

बरेली के फरीदपुर में फर्जी आईएएस बनकर पति को धमकाने वाली आरोपी महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। 
विज्ञापन
आरोपी महिला - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के फरीदपुर में खुद को आईएएस अधिकारी बताने वाली महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। महिला ने फर्जी आईएएस बनकर शादी की और बाद में अपने पति को प्रताड़ित कर जान से मारने की धमकी दी। उसने पति से 40 लाख रुपये की मांग की थी। पति ने उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 

विज्ञापन


पुलिस ने सोमवार को महिला को बदायूं से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। फरीदपुर के पचौमी गांव निवासी अभिषेक ने 15 दिन पहले अपनी पत्नी साधना और उसके मायके वालों के खिलाफ फरीदपुर थाने में मामला दर्ज कराया था। अभिषेक ने पुलिस को बताया कि साधना ने उसे विश्वास दिलाया था कि वह एक आईएएस अधिकारी है। 

अभिषेक ने आरोप लगाया कि साधना ने उसे फर्जी प्रमाणपत्र और प्रशंसा पत्र दिए थे। उसने अपने सोशल मीडिया पर भी कई फर्जी पोस्ट और तस्वीरें डाली थीं। शादी के कुछ दिनों बाद साधना का असली चेहरा सामने आया। उसने अभिषेक को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया और जान से मारने की धमकी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार को भी दी धमकी
साधना ने अभिषेक के परिवार को भी ब्लैकमेल करने की कोशिश की। उसने अभिषेक के भाई-बहनों और माता-पिता को भी जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस ने बताया कि साधना ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। उसने कहा कि उसने अभिषेक से पैसे ऐंठने के लिए ही फर्जी आईएएस बनने का नाटक किया था। 

फरीदपुर के सीओ संदीप सिंह ने बताया कि साधना के खिलाफ धोखाधड़ी, ब्लैकमेलिंग और जान से मारने की धमकी देने के मामले में मामला दर्ज किया गया था, उसी आधार पर गिरफ्तारी की गई है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें