फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: नाथ नगरी में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे, धूमधाम से निकली जलाभिषेक शोभायात्रा

Mon, 13 Jul 2026 05:25 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली में नाथ नगरी जलाभिषेक समिति की ओर से सोमवार को जलाभिषेक शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा शहर के कई इलाकों से गुजरी। लोगों ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। 
विज्ञापन
नाथ नगरी जलाभिषेक समिति ने निकाली शोभायात्रा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में नाथ नगरी जलाभिषेक समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम के प्रथम चरण में सोमवार को आस्था और भक्ति का संगम देखने को मिला। भक्तों ने सुख-समृद्धि की कामना के साथ बाबा त्रिवटीनाथ मंदिर में विशाल रुद्राभिषेक और शृंगार किया गया। आयोजन में पुरुषों, महिलाओं और बच्चों ने उत्साह और श्रद्धा के साथ भाग लिया। 

विज्ञापन


जलाभिषेक शोभायात्रा की शुरुआत सुबह सात बजे समिति के अध्यक्ष बृजवासी अग्रवाल के निर्देशन में श्यामगंज मंदिर से हुई। यात्रा से पूर्व मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से नाथ नगरी चालीसा और हनुमान चालीसा का पाठ किया। इसके बाद शंख ध्वनि के साथ यात्रा आगे बढ़ी। यात्रा में शामिल शिव भक्त अपने-अपने वाहनों पर नंदी ध्वज लगाए, गले में गंगाजली टांगे और माथे पर केसरिया पट्टी बांधे हुए चल रहे थे। शोभायात्रा श्यामगंज मंदिर से शुरू होकर गंगापुर चौराहा, मूर्ति नर्सिंग होम, मैकनियर रोड और सूद धर्मकांटा होते हुए बाबा त्रिवटीनाथ मंदिर पहुंची। 

विज्ञापन

लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया स्वागत 
रास्ते में जगह-जगह विभिन्न सामाजिक व धार्मिक संगठनों द्वारा यात्रा पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। बाबा त्रिवटीनाथ मंदिर पहुंचने पर पंडित आशुतोष शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच सामूहिक रुद्राभिषेक संपन्न कराया गया। श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर गंगाजल, दूध, दही, शहद, धतूरा, वस्त्र, रुद्राक्ष, माला और नंदी ध्वज अर्पित कर बाबा का श्रृंगार किया। बाबा की महाआरती उतारी गई और भक्तों में प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान आशुतोष अग्रवाल, धर्मेश अग्रवाल, मनोज देवल, पंकज देवल, रितेश अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें