फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरेलू विवाद में महिला और युवक ने की खुदकुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। घरेलू विवाद के चलते संजयनगर में रहने वाले 28 वर्षीय नेम सिंह और उर्फ करन सिंह और इज्जतनगर की छोटी विहार में रहने वाली 23 वर्षीय सुनीता ने सोमवार की रात फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने दोनों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिए हैं।
विज्ञापन

नेम सिंह मूलरूप से फर्रुखाबाद के रहने वाले थे और चार-पांच साल से संजयनगर में किराये पर रहते थे। परिजन के मुताबिक, सोमवार शाम को पत्नी सुमन से उनका झगड़ा हुआ तो मकान मालिक लखन ने बीच बचाव करा दिया। सुमन रात में मकान मालिक के परिवार वालों के साथ रुक गईं और नेम सिंह छत पर बने कमरे में सोने चले गए। मंगलवार सुबह जब सुमन उन्हें जगाने पहुंचीं तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था।
आवाज देने पर भी कोई जवाब नहीं मिला तो उन लोगों ने दरवाजा तोड़ दिया। अंदर पंखे से एक दुपट्टे के सहारे नेम सिंह का शव लटक रहा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया।
विज्ञापन

वहीं, छोटी विहार में रहने वाली सुनीता की शादी क्योलड़िया के नंदकिशोर से हुई थी। पुलिस ने बताया कि पति से विवाद के चलते कुछ समय से सुनीता मायके में थीं। सोमवार रात फोन पर पति से किसी बात को लेकर उनका विवाद हुआ। इसके बाद सुनीता ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें