फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाराबंकी का वांछित तस्कर स्मैक के साथ गिरफ्तार

विज्ञापन
Wanted smuggler of barabanki arrested with smack
विज्ञापन
बरेली। बारादरी पुलिस ने नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो बाराबंकी से वांछित चल रहे मीरगंज के गांव गुलड़िया निवासी स्मैक तस्कर परवेज को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 62 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। यह गिरफ्तारी जोगीनवादा चौकी इंचार्ज सुनील राठी ने की है। उन्होंने बताया कि परवेज के खिलाफ वर्ष 2012 में मादक पदार्थाें की तस्करी के मामले में एनसीबी बाराबंकी में रिपोर्ट दर्ज की गई थी।
विज्ञापन

इस मामले में वह अब तक फरार चल रहा था। वर्ष 2012 में उसके खिलाफ फरारी का मुकदमा भी दर्ज हुआ था लेकिन गांव छोड़ देने के चलते वह पकड़ में नहीं आया। इसी बीच सूचना मिली कि उसने नरियावल के निकट आला हजरत कॉलोनी में मकान बना लिया है और वहीं रह रहा है। सोमवार रात वहां से दबिश देकर उसे गिरफ्तार किया गया। मंगलवार को कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया। उसके कब्जे से 62 ग्राम स्मैक भी बरामद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें