प्रेमी के खिलाफ दी थी महिला ने तहरीर
महिला का कहना है कि उसने दरोगा से हुई बातचीत को रिकॉर्ड कर लिया। उसने एसएसपी को बताया कि उसका कस्बे के मोहल्ला नई बस्ती पश्चिमी निवासी एक विवाहित युवक से तीन साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवक ने उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध भी बनाए। युवक जब शादी से टालमटोल करने लगा, तो महिला ने नवाबगंज थाने में तहरीर दी।
प्रेमी को जेल में बंद किया पर पैसे लेकर छोड़ा
आरोप है कि दरोगा ने युवक को थाने में बंद तो किया, लेकिन बाद में 1.50 लाख रुपये लेकर बिना कार्रवाई के छोड़ दिया। उसे छोड़ने के बाद दरोगा ने महिला को चौकी पर आने को कहा। महिला ने जब प्रेमी को बिना कार्रवाई छोड़ने का कारण पूछा तो तो दरोगा ने फोन पर उससे अश्लील बातें शुरू कर दीं। महिला के पास उसकी अश्लील बातों की लंबी रिकॉडिंग है।
एसएसपी क्या बोले
नवाबगंज की महिला जनसुनवाई में मेरे समक्ष पेश हुई थी। उसने कस्बा चौकी इंचार्ज पर आरोप लगाए। आरोप गंभीर हैं। दरोगा को निलंबित कर दिया गया है। मामले में जांच सीओ प्रथम आशुतोष शिवम करेंगे। - अनुराग आर्य, एसएसपी