फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता मुकर गए: 'बुर्का पहनाकर ले जाते होटल, कई दिन तक मेरे साथ...', महिला ने लगाए गंभीर आरोप

Sun, 10 Nov 2024 09:49 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

बरेली में एक महिला ने आरोप लगाया है कि भाजपा नेता ने पति से तलाक करा दिया। अब शादी करने के लिए तैयार नहीं है। एसएसपी दफ्तर पहुंची महिला ने गंभीर आरोप लगाए हैं। महानगर अध्यक्ष ने भाजपा नेता का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व महानगर अध्यक्ष अनीस अंसारी की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। ऑडियो रिकार्डिंग वायरल होने के बाद उन्होंने खुद ही पद छोड़ने की पेशकश की थी। महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना ने इस्तीफा स्वीकार कर लिया। 
विज्ञापन


वहीं, शनिवार को महिला अपने बच्चों के साथ एसएसपी दफ्तर पहुंच गई। उसने अनीस पर शादी का झांसा देकर पति से तलाक कराने और अवैध संबंध बनाने का आरोप लगाया। अनीस और महिला की बातचीत की कई ऑडियो रिकॉर्डिंग वायरल होने से सियासी हलके में खलबली मची है।

शनिवार को महिला नेता अपने दो बच्चों को लेकर एसएसपी कार्यालय पहुंची। एसएसपी नहीं मिले तो वह स्टाफ को शिकायत देकर लौट आई। उसने अनीस अंसारी पर गंभीर आरोप लगाए। महिला ने बताया कि अनीस अंसारी के हाथ से लिखे कागजात समेत कई ऐसे सबूत उसके पास आज भी सुरक्षित हैं, जिनके जरिये वह साबित कर सकती है कि वह उसे लंबे समय से पत्नी की तरह रख रहे थे। 
विज्ञापन


वह उसे बुर्का पहनाकर लखनऊ के होटल में ले जाते थे। वहां स्थायी रूप से पत्नी की आईडी लगा रखी थी। वह कई-कई दिन तक होटल में रहते थे। इससे पहले अनीस उसके घर आकर पति को बता देते थे कि पार्टी की मीटिंग के काम से लखनऊ जा रहे हैं। 
 

निकाह नहीं करना था तो तलाक क्यों दिलवाया?
महिला का कहना है कि अनीस अंसारी ने उससे कहा कि पति से तलाक ले लो तो वह उसके साथ निकाह कर लेंगे। वह कम पढ़ी-लिखी है तो भी उसने यह बात लिखवाकर अनीस से दस्तखत करवा लिए। यह कागज उसके पास है। जब उसने पति को तलाक दे दिया तो अनीस ने निकाह से इन्कार कर दिया। 

 

पति ने छोड़ा तो वह किराये पर रह रही है, दो बच्चों को पालना मुश्किल हो रहा है। कहा कि अनीस अंसारी ने उस पर जो मुकदमे कराए हैं उनकी जांच करा ली जाए, उसका दोष मिले तो वह सजा भुगतने को तैयार है। अनीस ने उसका मोबाइल फोन छीनकर सारे साक्ष्य मिटा दिए पर कॉल रिकार्डिंग बच गईं जिन्हें वह एआई तकनीक बता रहे हैं।
 

झांसा देकर किया इस्तेमाल
महिला ने बताया कि उसका पति कारचोबी का काम करता था। कम उम्र में ही उसकी शादी और बच्चे हो गए। अब भी उसकी उम्र 25 साल हो सकी है जबकि अनीस अंसारी उसके पिता की उम्र के हैं। अनीस ने उसकी काफी मदद भी की। उसे संगठन में पद दिया और जरूरत पर खर्च करने को रुपये भी दिए। पति को लगता था कि उसे पार्टी में काम करने पर वेतन मिल रहा है। अब उसकी समझ में आया है कि अनीस ने केवल उसका इस्तेमाल किया।
विज्ञापन

महिला की शिकायत मुझे नहीं मिली है। अगर शिकायत आई होगी तो जांच कराई जाएगी। उसी आधार पर आगे कार्रवाई होगी। - अनुराग आर्य, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें