नवाबगंज। सोलर ऊर्जा प्लांट से तार चोरी करते समय सुरक्षा गार्डों ने दौड़ाकर एक आरोपी को पकड़ लिया, जबकि दो आरोपी मौके से भाग गए। गार्ड ने आरोपी के पास से तार और कैंची बरामद की है। सोलर ऊर्जा प्लांट के प्रभारी ने आरोपियों के खिलाफ थाना नवाबगंज में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र डंडिया फैजुल्ला गांव के राजीव कुमार सोलर ऊर्जा लिमिटेड के प्रभारी हैं। शनिवार की रात चोर प्लांट के पास तार चोरी कर रहे थे। इसी बीच प्लांट के सुरक्षा गार्डों ने एक चोर को पकड़ लिया, जबकि दो आरोपी तार लेकर भाग गए। पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम अरविंद कुमार निवासी बारह पत्थर, जनपद पीलीभीत और भागे हुए आरोपियों के नाम होरीलाल व पुष्पेंद्र निवासी वागुल शेर खां, थाना कोतवाली, जनपद पीलीभीत बताया है। संवाद