फरीदपुर। राजकीय महाविद्यालय में 26वें दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा समारोह की शुक्रवार को शुरुआत हुई। पहले दिन विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं। उद्घाटन समारोह में राष्ट्रीय व अंतर महाविद्यालयीय प्रतियोगिताओं के 13 विजेताओं को सम्मानित किया गया।
राजकीय महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. पूनम सक्सेना और वीरांगना रानी अवंतीबाई राजकीय महिला महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. दीपा अग्रवाल और विशिष्ट अतिथि प्रो. संध्या सक्सेना ने शुभारंभ किया। कॉलेज के मैदान में 200, 400 और 800 मीटर दौड़, चक्का फेंक और भाला फेंक आदि प्रतियोगिताएं हुईं। इसके बाद राष्ट्रीय और अंतर महाविद्यालयीय स्तर की विभिन्न प्रतियोगिताओं के 13 विजेताओं को सम्मानित किया। डॉ. अमित कुमार सिंह, डॉ. वेद प्रकाश, लेफ्टिनेंट डॉ. रतनलाल, डॉ. नीरज कुमार पाराशरी, एनसीसी, रोवर रेंजर्स, एनएसएस के स्वयंसेवी आदि की सहभागिता रही।