मौसम विभाग के मुताबिक पिछले साल के मुुताबिक तीन डिग्री कम दर्ज हो रहा तापमान
बरेली। हवाओं की दिशा में अचानक दर्ज हुए परिवर्तन से बेमौसम हो रही बारिश ने अबकी बार तापमान की रफ्तार पर भी अंकुश लगा दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक पिछले साल की अपेक्षा इस साल प्रतिदिन के तापमान करीब तीन डिग्री तक का अंतर दर्ज हो रहा है। वहीं, दो दिन बाद एक बार फिर हवाओं की दिशा बदलने से शहर में हल्की बारिश होने और फिर तापमान में गिरावट दर्ज होने की आशंका है।
आंचलिक मौसम अनुसंधान केंद्र के डायरेक्टर डॉ. जेपी गुप्ता के मुताबिक अबकी बार हवाओ की दिशा में हो रही विचलन और क्रमिक परिवर्तन के चलते स्थिरता दर्ज नहीं हो पा रही है। रिकॉर्ड के मुताबिक हफ्ते भर में दो से तीन बार हवाओं की दिशा बदल रही है। जिसके चलते पर्वतों के बादलों का शहर में प्रवेश होने से बादल मंडरा रहे हैं और पिछले सालों के मुताबिक तापमान में तीन से पांच डिग्री तक अंतर दर्ज हो रहा है। उन्होंने बताया कि सोमवार की देर शाम फिर हवाओं की दिशा बदलने से शहर पर बादल मंडराने की आशंका है। मंगलवार को हल्की बारिश भी हो सकती है। ऐसे में तापमान में एक बार फिर दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज हो सकती है। शनिवार को अधिकतम तापमान 32.5 और 14.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जो कि पिछले साल की अपेक्षा अधिकतम में तीन डिग्री और न्यूतनम से एक डिग्री कम दर्ज हुआ है।
पिछले साल अप्रैल माह में दर्ज तापमान
दिनांक अधिकतम न्यूतनम
4 अप्रैल 35.1 15.8
3 अप्रैल 33.4 11.7
2 अप्रैल 33.6 15.8
1 अप्रैल 36.1 19.5
नोट: अप्रैल 2019 का तापमान डिग्री सेल्सियस में।