फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसिक चिकित्सालय की भूमि पर एम्स के निर्माण के लिए भेजेंगे प्रस्ताव : सांसद

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। आंवला लोकसभा क्षेत्र से सपा के सांसद नीरज मौर्य ने शनिवार को बीसलपुर चौराहे के एक होटल में पत्रकार वार्ता कर क्षेत्र से जुड़े विकास व जन सरोकार से जुड़े कई मुद्दों को उठाया। उन्होंने बताया कि वह लगातार जनहित के लिए सदन और बाहर आवाज उठा रहे हैं, लेकिन सत्ता पक्ष नहीं चाहता कि विकास हो और आम जनता को सहूलियत मिले। सांसद ने बताया कि मानसिक चिकित्सालय को शिफ्ट करके उसकी कई एकड़ जमीन पर एम्स का प्रस्ताव बनाकर वह जल्दी भेजेंगे।
विज्ञापन

सांसद ने कि तीन सौ बेड अस्पताल का भव्य भवन बदहाल होता जा रहा है। सपा सरकार में बनी इस इमारत को लेकर कई बार आवाज उठाई, लेकिन सरकार गरीब मरीजों के हित में कोई फैसला लेने से हिचक रही है। इसी तरह बदायूं के राजकीय मेडिकल कॉलेज की हालत खराब कर दी गई है। बताया कि बरेली कैंट स्टेशन का भाजपा सरकार में केवल नाम ही बदला गया है। उन्होंने यहां ट्रेनों के ठहराव और स्टेशन को चौड़ा करने की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार अब हजारों बेसिक स्कूलों को खत्म करने पर तुली है। 2027 के विधानसभा चुनाव में सपा ही उत्तर प्रदेश में मजबूत सरकार बनाएगी, तभी समस्याओं का निदान होगा। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें