बरेली। एक महीने पहले पार्टनरशिप को लेकर हुए विवाद में गिलोरी स्वीट्स के मालिक रोहित खंडेलवाल ने जनकपुरी(प्रभात नगर) के रहने वाले उमेश नुमानी के खिलाफ धोखाधड़ी का जो मुकदमा लिखाया था, वह पुलिस की तफ्तीश में झूठा निकला। मुकदमा खत्म करके विवेचक ने इस मामले में कोर्ट से धारा 182 के तहत वादी के खिलाफ कार्रवाई करने की सिफारिश की है।
सिविल लाइंस निवासी गिलोरी स्वीट्स के मालिक ने जनवरी 2014 में जनकपुरी में उमेश नुमानी के यहां मिठाई की दुकान खोली थी। पार्टनरशिप को लेकर विवाद होने पर उन्होंने प्रेमनगर थाने में उमेश नुमानी के खिलाफ मुकदमा लिखा दिया था। विवेचना सिविल लाइंस चौकी इंचार्ज कर रहे थे। उन्होंने मामला झूठा पाए जाने पर पुलिस ने मुकदमा समाप्त कर दिया है। प्रभारी निरीक्षक देवेश सिंह ने बताया कि इस मामले में वादी के खिलाफ कार्रवाई को रिपोर्ट कोर्ट को भेज दी गई है।