फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीलीभीत हाईवे पर हादसे में पत्नी-बेटे की मौत, पति घायल

विज्ञापन
हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

झगड़े में घायल रिश्तेदारों को देखने बेटे के साथ जा रहा था भोजीपुरा का दंपती
विज्ञापन

पहले मुआयना कर चली गई पुलिस, तीन घंटे बाद खाई में मिला महिला का शव

हाफिजगंज। झगड़े में घायल रिश्तेदारों को देखने बेटे के साथ जा रहे दंपती की बाइक को पीलीभीत हाईवे पर स्कार्पियो ने टक्कर मार दी। हादसे में पत्नी-बेटे की मौत हो गई, जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर लगने से महिला उछलकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल ग्रामीण को अस्पताल भिजवा दिया। उसके बेटे का शव भी पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, लेकिन महिला का शव खाई में ही पड़ा रहा। करीब तीन घंटे बाद जब परिजन पहुंचे तो उन्होंने महिला के भी बाइक पर होने की बात कही। तब पुलिस ने दोबारा घटनास्थल पर जाकर तलाश की तो महिला का शव खाई में पड़ा मिला।
थाना भोजीपुरा के गांव अलीनगर निवासी इकराम खां ने बताया कि हाफिजगंज में उनके भांजे शाहरुख खां और बहनोई यासीन खां के बीच झगड़ा हो गया था। इसकी सूचना पर उनका भतीजा सोनू अपनी मां नन्ही और पिता इस्लाम खां के साथ सोमवार देर रात हाफिजगंज के लिए बाइक से निकले। पीलीभीत हाईवे पर सिथरा गांव के पास ये लोग बाइक रोककर आपस में बात कर रहे थे तभी नवाबगंज की ओर से तेज गति से आ रही स्कार्पियो ने टक्कर मार दी। इससे तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे सीओ नवाबगंज और इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह ने रोड किनारे घायल पडे़ इस्लाम खां को एंबुलेंस से बरेली भिजवा दिया। सोनू का शव भी एंबुलेंस से मोचर्री भिजवाया गया, लेकिन करीब 12 फुट दूर खाई में पड़ी नन्ही को किसी ने नहीं देखा। जब परिजन अस्पताल पहुंचे तो नन्ही का पता न चलने पर उनकी खोजबीन की। तब घटनास्थल के पास खाई में उनका शव पड़ा मिला। सूचना पर पुलिस ने उनके शव को भी पोस्टमार्टम के लिए बरेली भेज दिया। मां-बेटे की मौत की सूचना से परिवार में कोहराम मचा है।

...तो नन्ही की बच सकती थी जान

हाफिजगंज। नन्ही देवी का शव पड़ा होने की जानकारी तीन घंटे बाद हो सकी। इससे पहले पुलिस घटनास्थल का मुआयना करके और सोनू का शव भिजवाकर चली गई। अब लोग कयास लगा रहे हैं कि हो सकता है नन्ही देवी काफी देर तक घायल अवस्था में खाई में पड़ी रही हों। अगर उनका पहले पता लग जाता और उन्हें इलाज मिल जाता तो शायद उनकी जान बच जाती।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें