फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: प्रेम विवाह के सात महीने बाद कर दी पत्नी की हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

Wed, 03 Jun 2026 05:59 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में दहेज हत्या के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसने सात महीने पहले प्रेम विवाह किया था। आरोप है कि दहेज न मिलने पर उसने अपने परिजनों के साथ मिलकर पत्नी की हत्या कर दी थी। 
विज्ञापन
हत्यारोपी अमित, मृतका कोमल का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के सुभाषनगर इलाके में प्रेम विवाह करने के सात महीने बाद पति ने अपने परिजनों के साथ मिलकर पत्नी की हत्या कर दी। सुभाषनगर थाना पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर खुलासे में जुटी थी। अब पुलिस ने हत्यारोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट ने बुधवार को उसे जेल भेज दिया है।

विज्ञापन

सुभाषनगर इंस्पेक्टर सतीश कुमार नैन ने बताया कि शांति विहार निवासी अमित की मुलाकात कोमल मिश्रा से पढ़ाई के दौरान हुई थी। नवंबर 2025 में अमित ने कोमल से प्रेम विवाह कर लिया और दोनों साथ में रहने लगे। आरोप है कि अमित और उसके परिजन कोमल को दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे।
विज्ञापन

18 मई को संदिग्ध हालात में हुई थी मौत 
18 मई को संदिग्ध परिस्थितियों में कोमल मिश्रा की मौत हो गई थी। कोमल मिश्रा के पिता ने सुभाषनगर थाने में अमित और उसके परिजनों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सुभाषनगर पुलिस ने दहेज हत्या के आरोपी अमित को मढ़ीनाथ रेलवे पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया। सुभाषनगर पुलिस अमित के परिजनों की भी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें