फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CCTV से सामने आया सच: पत्नी की शर्मनाक सच्चाई जानने के लिए घर में लगवाए खुफिया कैमरे, फुटेज देखकर उड़ गए होश

Wed, 13 Sep 2023 11:34 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

बरेली से सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां एक युवक ने पत्नी की शर्मनाक हरकत जानने के लिए घर में खुफिया कैमरे लगवाए। उसकी पत्नी अपनी सास यानि पति की मां की पिटाई करती थी। उसने गला दबाकर उन्हें मारने की कोशिश की। 
विज्ञापन
खुफिया कैमरे में कैद पत्नी की शर्मनाक करतूत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में एक युवक ने अपनी पत्नी पर नजर रखने के लिए घर में खुफिया कैमरा लगवाया। खुफिया कैमरे में पत्नी की ऐसी करतूत कैद हो गई, जिसे देखकर पति के होश उड़ गए। फुटेज में महिला अपनी सास की पिटाई करती दिखाई दे रही है। उसने गला दबाकर उन्हें मारने की कोशिश की। 
विज्ञापन


पीड़ित सास की तहरीर पर पुलिस ने उसकी बहू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सुभाषनगर थाना क्षेत्र के तिलक कॉलोनी निवासी सुशील कुमार ने बताया कि उनकी गैरमौजूदगी में पत्नी गुड़िया उनकी मां कमलेश देवी की पिटाई करती थी। 

पत्नी के मायके वाले मां पर मकान का बैनामा करने का दबाव बनाते हैं। पिटाई से आहत कमलेश देवी ने सुशील को इस बारे में बताया। उन्होंने पत्नी का सच जाने के लिए घर में खुफिया कैमरा लगवा दिया। गुड़िया इस बात से बेखर थी। 
विज्ञापन


कमरे में काफी देर तक की पिटाई 
शुक्रवार को गुड़िया ने सास कमलेश की पिटाई की। घटना खुफिया कैमरों में कैद हो गई। फुटेज में गुड़िया अपनी बुजुर्ग सास को थप्पड़ मारती दिख रही है। वह उन्हें बाल पकड़कर गिरा देती है। जब कमलेश देवी उससे बचने के लिए कमरे से निकलने का प्रयास करती है, तो गुड़िया उन्हें खींचकर फिर कमरे में ले आती है। चारपाई पर गिराकर उनका गला दबाती है। 

जब सुशील ने खुफिया कैमरे की फुटेज देखी तो हैरान रह गए। वह अपनी मां को लेकर थाने पहुंचे और पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर उनकी पत्नी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सुशील का कहना है कि वह अपनी पत्नी के जुल्म से बहुत परेशान है। उन्होंने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। 


 

इस मामले में बहू ने सास को धमकाया 
सुभाषनगर की तिलक कॉलोनी में सास का गला दबाने वाली बहू का वीडियो वायरल हो रहा है। वहीं, इज्जतनगर थाने में सास को धमकाने वाली बहू के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

 

लिंकर एन्क्लेव निवासी वीरावती देवी के पुत्र गजेंद्र की शादी देवरनियां थाने के कनमन निवासी मिथलेश कुमारी से 2014 में हुई थी। शादी के बाद पति-पत्नी अलग मकान में रहते थे। 2022 में दोनों के बीच विवाद हो गया और मामला कोर्ट में पहुंच गया। 
विज्ञापन

मिथलेश दहेज का सामान और जेवर मायके ले गई। गजेंद्र बंगलूरू चला गया। सोमवार को मिथलेश सास वीरावती के घर पहुंचीं और जबरन घर में घुसने लगीं। वीरावती ने विरोध किया तो मिथलेश ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें