फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मवीर के लिए सीतारानी ने दिया रामसेवक को धोखा: प्रेमी संग गई पत्नी, सदमे में पति ने फंदा लगाकर जान दी

Fri, 06 Mar 2026 10:11 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, विशारतगंज (बरेली)

सार

फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर जांच कर साक्ष्य जुटाए हैं। थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है। रामसेवक की भाभी गुड़िया की तहरीर पर पत्नी सीतारानी व प्रेमी धर्मवीर के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना की जा रही है। 
विज्ञापन
मृत रामसेवक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के बरेली स्थित खजुआई गांव में पारिवारिक विवाद के बाद एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों का आरोप है कि उसकी पत्नी प्रेम प्रसंग की वजह से प्रेमी के साथ चली गई। मृतक की भाभी ने पत्नी व प्रेमी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन

भाभी ने देवरानी को कई बार समझाया
खजुआई निवासी गुड़िया पत्नी जगदीश ने थाना प्रभारी सतीश कुमार को बताया कि उनके देवर रामसेवक की पत्नी सीतारानी के धर्मवीर नाम के युवक से संबंध थे। परिवारवालों ने देवरानी को कई बार समझाया, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। उसके एक बेटी व एक बेटा भी है। 

बेटी को लेकर प्रेमी संग चली गई पत्नी
बृहस्पतिवार को सीतारानी अपनी बेटी को साथ लेकर घर से जेवर, कपड़ा अन्य सामान समेटकर प्रेमी धर्मवीर के साथ कहीं चली गई। पत्नी के जाने से आहत रामसेवक ने घर में फंदे पर लटककर जान दे दी।

फंदे से लटका था रामसेवक
गुड़िया के मुताबिक रात में जब वह देवर रामसेवक के घर गईं तो देखा कि रामसेवक का शव फंदे पर लटका था। शोर मचाने पर मोहल्ले के लोग आ गए और रामसेवक को नीचे उतारा। डॉक्टर के पास लेकर गए तो मृत घोषित कर दिया गया। 

रामसेवक के भाई ने सीतारानी पर लगाया हत्या का आरोप
सूचना पर थाना प्रभारी व सीओ आंवला नितिन कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भिजवाया। मृतक के भाई जगदीश ने रामसेवक की पत्नी सीतारानी उसके प्रेमी धर्मवीर व सहयोगी विक्रम और सतीश पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

फॉरेंसिक टीम ने भी जुटाए साक्ष्य
फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर जांच कर साक्ष्य जुटाए हैं। थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है। रामसेवक की भाभी गुड़िया की तहरीर पर पत्नी सीतारानी व प्रेमी धर्मवीर के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति और स्पष्ट हो जाएगी, उसी के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें