बरेली के फतेहगंज पश्चिमी नगर पंचायत के संविदा सफाई कर्मी केहर सिंह की मौत आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या है। यह आरोपी उसके भाई ने लगाया है। केहर सिंह का शव चार दिन पहले किराये के मकान में फंदे से लटका मिला था, तब उसके परिवार के लोगों ने मामला आत्महत्या का मानकर पोस्टमार्टम कराया और शव का अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला कसकर हत्या के संकेत मिले हैं। घटना के पीछे अवैध संबंध बताए जा रहे हैं। मृतक के भाई ने भाभी और उसके प्रेमी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।