फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: परिजनों संग पत्नी ने पति को पीटा, तोड़ा हाथ, रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदपुर। महंगे शौक पूरे करने के लिए शिक्षक की पत्नी होटल में जाकर अपने गुंडे मित्रों के साथ मिलकर अपनी अश्लील वीडियो व फोटो बनवाकर पति को ब्लैकमेल कर रुपये वसूलती थी। विवाद के बाद महिला ने अपने माता-पिता के साथ मिलकर पति को डंडों से पीटकर उसका हाथ तोड़ दिया। पीड़ित पति की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


फरीदपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित ने बताया कि वह सरकारी शिक्षक है। दिसंबर 2023 में उसकी शादी बदायूं में हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद से ही उसकी पत्नी उससे महंगे शौक के लिए गाली-गलौज कर मारपीट करने लगी। वह प्रतिष्ठा के कारण प्रताड़ना सहता रहा। उन्होंने बताया कि उसकी पत्नी का कई दबंग गुंडे किस्म के व्यक्तियों के साथ नाजायज संबंध है। शादी से पहले और शादी के बाद भी कई बार होटल में जाकर गुंडों के साथ मिलकर अश्लील फोटो व वीडियो बनवाती है। वीडियो भेजकर ब्लैकमेल कर रुपये वसूलती है, लेकिन इस बार उसने 15 हजार रुपये देने से मना कर दिया तो उसने नवंबर माह में अपनी माता-पिता के सहयोग से उन पर हमला कर घायल कर दिया। वह फरीदपुर नगर की एक कॉलोनी में रहता था। पत्नी व उसके परिवार वालों से प्रताड़ित होकर वह अपने गांव चला गया। उसके मकान में उसकी पत्नी, सास, ससुर व महिला के सहयोगी कब्जा करके रह रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें