भोजीपुरा। एक युवक एक महिला से एकतरफा प्यार कर बैठा। महिला के साथ शनिवार को छेड़खानी की तो महिला सरेराह मजनू की पिटाई कर दी। पीड़िता ने भोजीपुरा थाने में तहरीर दी है।
फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला के पति की मृत्यु हो गई है। महिला बच्चों का पालन-पोषण के लिए भोजीपुरा इलाके के एक गांव में निजी अस्पताल में नौकरी करती है। फतेहगंज पश्चिमी इलाके के ही दूसरे गांव का एक युवक महिला से एकतरफा प्यार कर बैठा। पीड़िता का आरोप है कि प्रति दिन व्हाट्सएप काॅल करके उससे अश्लील बातें करता था। महिला ने उसका मोबाइल फोन रिसीव करना बंद कर दिया तो नए नंबरों से बात करता और अश्लील बातें करता था।
भोजीपुरा इलाके के जिस गांव के अस्पताल में महिला नौकरी करती थी। उसी अस्पताल पर वह पहुंच गया। महिला का आरोप है युवक ने उसके साथ छेड़खानी की। महिला ने शोर मचाया तो गांव के तमाम लोग आ गए। फिर महिला ने युवक की जमकर पिटाई कर दी। ग्रामीणों ने भी युवक दौड़ा लिया तो आरोपी बाइक लेकर मौके से फरार हो गया। प्रभारी निरीक्षक भोजीपुरा प्रवीन सोलंकी ने बताया कि महिला ने कार्रवाई करने से इन्कार किया है। वीडियो में छेड़खानी नहीं मारपीट दिख रही है। संवाद