फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छ भारत मिशन में दीवार पर बना डाली धार्मिक फोटो

विज्ञापन
दीवार पर बनाई गई पेंटिंग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

हार्टमैन रामलीला मैदान में बनाई पेटिंग को लेकर लोग नाराज, वकील ने की सीएम पोर्टल पर शिकायत

बरेली। प्रेमनगर क्षेत्र के हार्टमैन रामलीला मैदान की दीवार पर स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगर निगम की ओर से बनाई गई पेंटिंग चर्चा और गुस्से की वजह बन गई हैं। दीवार पर स्वच्छता संबंधी स्लोगन के बीच धार्मिक फोटो बनाए जाने से वार्ड के लोग हैरान हैं। पेंटर ने दीवार पर देशभक्त चंद्रशेखर आजाद और भगत सिंह आदि के फोटो बना डाले हैं। लोगों ने इसे भावनाएं आहत करने का विषय बताकर विरोध किया है। यहीं रहने वाले वकील ने सीएम पोर्टल पर शिकायत की है।
विज्ञापन

वार्ड 46 में हार्टमैन रामलीला मैदान की दीवार पर नगर निगम ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत पेंटिंग कराई है। दीवार पर स्वच्छता को लेकर कई स्लोगन लिखवाए जा रहे हैं और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है लेकिन वार्ड के लोग तब हैरान रह गए जब पेंटर ने दीवार पर धार्मिक और देशभक्त चंद्रशेखर आजाद आदि के फोटो बना डाले। लोगों ने इसका विरोध किया है। उनका कहना है कि अक्सर लोग दीवार के आसपास थूकते देते हैं और गंदगी भी फैलाते हैं। कुछ लोग जानबूझकर इन फोटो का अपमान कर सकते हैं जिससे माहौल खराब हो सकता है। वार्ड के त्रिलोक विहार निवासी वकील दिव्यांशु त्रिपाठी ने सीएम पोर्टल पर शिकायत करते हुए दीवार से धार्मिक और देशभक्तों के फोटो हटाने की मांग की है। उनका कहना है कि नगर निगम रामलीला मैदान के अंदर मूर्ति स्थापना करे लेकिन दीवार से यह फोटो तत्काल हटवाए।

पेंटर की खुराफात बताया

स्थानीय पार्षद पूनम गंगवार के पति अशोक गंगवार का कहना है कि नगर निगम ने किसी देवी देवता का फोटो दीवार पर बनाने को नहीं कहा है। केवल स्वच्छता का संदेश देने वाली विषयवस्तु ही होनी चाहिए। पेंटर आमिर ने अपनी मनमर्जी से यह किया है। उन्होंने इस पर पेंटर से नाराजगी भी जताई है। लोगों की भावनाओं से नगर आयुक्त को अवगत करा दिया है।

यह गंभीर मामला है

वार्ड 46 के नामित पार्षद उदित सक्सेना का कहना है कि लोगों की शिकायत के बाद उन्होंने भी मौके पर जाकर स्थिति देखी थी। धार्मिक फोटो वहां बनाने की कोई तुक नहीं है। नगर आयुक्त से मिलकर शिकायत की जाएगी।

स्वच्छता मिशन में लोगों को जागरूक करने के लिए दीवारों पर वॉल पेंटिंग की जा रही है। हो सकता है कि पेंटर ने कोई चित्र इस तरह का बना दिया हो, यदि लोगों का विरोध है तो सोमवार को स्थलीय जांच कराकर उसे हटवा दिया जाएगा। - अभिषेक आनंद, नगर आयुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें